फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members arrested in Paper Leak Case, Transport Agency personnel had leaked constable recruitment paper

UP Paper Leak Case: ट्रांसपोर्ट एजेंसी के कर्मियों ने कराया था सिपाही भर्ती का पेपर लीक, खुले कई बड़े राज

Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

Paper Leak Case : सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि ट्रांसपोर्ट एजेंसी के कर्मियों ने सिपाही भर्ती का पेपर लीक कराया था।

विज्ञापन
Three members arrested in Paper Leak Case, Transport Agency personnel had leaked constable recruitment paper
पेपर लीक मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गाजियाबाद से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पेपर लाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो वर्तमान और एक पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ मिलकर वेयरहाउस से पेपर की फोटो खींची थी। बाद में इसे लाखों रुपये लेकर बेचा गया। एसटीएफ राजीव नयन को अभी तलाश रही है। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि प्रयागराज का अभिषेक कुमार शुक्ला अहमदाबाद की टीसीआई एक्सप्रेस कंपनी (ट्रान्सपोर्ट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया प्रा.लि.) का पूर्व, जबकि मिर्जापुर का शिवम गिरि और भदोही का रोहित कुमार पांडेय कंपनी के वर्तमान कर्मचारी हैं। उन्होंने वेयरहाउस में रखे पेपर के बॉक्स का कब्जा खोलकर आईफोन से फोटो ली थी।

राजीव नयन ने बाक्स खोलने में माहिर पटना निवासी डॉ. शुभम मंडल को बुलाया था, जिसे एसटीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, राजीव नयन मिश्रा ने अपने साथी रवि अत्री के साथ पेपर को विक्रम पहल, मोनू ढाकला, विक्रम दहिया, महेन्द्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, सतीश धनकड़ (नेचर वेली रिसोर्ट का मालिक), नीटू, धीरज उर्फ गोल्डी (वालीबुड रेस्टोरेंट सोनीपत हरियाणा का मालिक) आदि को दिया था।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

राजीव नयन पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है। उसका नाम हाल ही में आयोजित आरओ/ एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने में भी आया है। डीजीपी ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 396 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें से 54 को एसटीएफ ने पकड़ा है।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed