फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Bansur, Kotputli-Behror district, clash broke out between two groups over allegations of fake voting

राजस्थान पंचायत चुनाव: बानसूर में फर्जी मतदान के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, पोलिंग बूथ के बाहर मारपीट

Fri, 30 Oct 2026 03:32 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
 

विज्ञापन
In Bansur, Kotputli-Behror district, clash broke out between two groups over allegations of fake voting
फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हरसौरा थाना क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। घटना के बाद पोलिंग बूथ के बाहर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


फर्जी मतदान के आरोप पर आमने-सामने आए दो पक्ष

बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे के साथ भिड़ गए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, अतिरिक्त जाब्ता पहुंचा
घटना के दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के लोगों को अलग करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता मौके पर भेजा। एसपी के मुताबिक, पोलिंग बूथ पर दोबारा तनाव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर बना रहा तनाव
मारपीट के बाद मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लोगों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के चलते बूथ के बाहर कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।


पुलिस की निगरानी में स्थिति संभालने का प्रयास
फिलहाल पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। विवाद की शुरुआत फर्जी मतदान के आरोपों से हुई थी। हालांकि, आरोपों की पुष्टि और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed