फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two powerful IEDs hidden underground in the Saranda forest have been recovered and neutralized

झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, सारंडा जंगल में मिले दो शक्तिशाली विस्फोटक

Fri, 30 Oct 2026 03:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहरूदा गांव के जंगल से जमीन में छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली केन बम बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते ने दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Two powerful IEDs hidden underground in the Saranda forest have been recovered and neutralized
बरामद विस्फोटक

विस्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहरूदा गांव के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली केन बम बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इससे इलाके में संभावित बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 193वीं बटालियन सीआरपीएफ और छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान कोयना नदी के किनारे पगडंडी पर जवानों को जमीन में छिपाकर रखे गए दो केन बम मिले। विस्फोटकों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ते की मदद से दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

इस बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिस स्थान से दोनों केन बम मिले हैं, वह कुछ महीने पहले हुए बड़े नक्सल विरोधी अभियान के मुठभेड़ स्थल से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है। उस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा और 50 लाख रुपये के इनामी अनमोल दा समेत कुल 17 नक्सली मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: जीएसटी पोर्टल बंद रहने से अटकेंगे जरूरी काम, 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक नहीं मिलेंगी ये सेवाएं

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने पूर्व में इन विस्फोटकों को जंगल में छिपाकर रखा था। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान इनका पता लगाया और समय रहते निष्क्रिय कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। जंगल के अन्य हिस्सों में भी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटकों और संदिग्ध सामग्रियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed