फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three go smuggler arrested in police encounter at Baghpat of Uttar Pradesh

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे तीन गो-तस्कर, दो आरोपी फरार, बरामद हुआ दो क्विंटल मांस

Sat, 25 Jan 2020 08:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three go smuggler arrested in police encounter at Baghpat of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव के जंगल में कार में मांस भरकर ले जा रहे गोवंश तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों की कार से दो क्विंटल मांस बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम तेड़ा गांव के जंगल की नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। अल सुबह पांच बजे होंडा सिटी कार सवार लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी फायरिंग कर कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली लगने से दो घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एक अन्य को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार से दो क्विंटल मांस बरामद किया। आरोपियों के पास से 315 बोर की बंदूक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी मोनीश पुत्र तंसीर और बिलाल पुत्र रहीसू निवासी गोसपुर है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी समीर पुत्र शकील भी इसी गांव का है। दो आरोपी पुलिस के सामने भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे, पांच बदमाशों को लगी गोली, चार हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में कई जगह मिला कटान
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि बरामद मांस संदिग्ध है, इसकी जांच कराई जाएगी। एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि जहीर पुत्र शौकत के खेत में पशुओं के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी अवशेष मिले हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

एक माह में कटान की कई वारदात
एक माह में जिलेभर में पशु कटान की कईं वारदात सामने आ चुकी है। गोवंशीय पशुओं को इंजेक्शन लगाकर कटान किया जा रहा है। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में पिछले दिनों ही कटान का मामला पकड़ा गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed