फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three crooks arrested of encounter at Baghpat

बागपत में मुठभेड़, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, हुआ ये खुलासा

Thu, 04 Apr 2019 06:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested of encounter at Baghpat
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर दो माह पूर्व हुई बाइक लूट की घटना का भी खुलासा किया। 

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल, तमंचा, कारतूस व दो छुरे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। वहीं कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि छपरौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हेवा पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद मोनू पुत्र सतपाल, गोविंद पुत्र सतपाल, जोनी पुत्र बाबूराम निवासी लूंब को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और दो छुरे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को तीनों बदमाशों ने तिलवाड़ा पुलिया पर प्रमोद पुत्र ब्रहम सिंह निवासी तिलवाड़ा से बाइक व मोबाइल लूट लिया। आरोपी मोनू वर्ष 2013 से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आरोपी मोनू ने बताया कि पिता का कर्ज उतारने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देता है।


उसके पिता पर तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज है। लूट की बाइक से आसपास के क्षेत्र में घूमता था और राहगीरों से लूटपाट करता था। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed