फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery

महिला से बोले बदमाश, ला चॉबी दे नहीं तो भेजा उड़ा देंगे, 10 लाख की डकैती

Tue, 07 Mar 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery
जांच करते पुलिसकर्मी

नौचंदी थाना क्षेत्र में आवास विकास कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर बदमाशों ने एक्सईन के घर में लाखों की डकैती डाल ली। पिस्टल के बल पर महिला को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 10 मिनट में बदमाश पूरे घर को खंगालकर फरार हो गये। शास्त्रीनगर आरटीओ रोड पर आवास एवं विकास परिषद का कार्यालय है। प्रमोद कुमार आवास विकास में खंड पांच में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) हैं। वह अपने ऑफिस के सामने सेक्टर आठ में सरकारी मकान में रहते हैं। उनकी बेटी अर्णिका बंगलूरू में इंजीनियर है, बेटा अंशुल दिल्ली में इंजीनियरिंग कर रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे प्रमोद कुमार ऑफिस से घर में खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद प्रमोद का साला सब्जी लेने चला गया। आधा घंटे आराम करने के बाद एक्सईएन कार्यालय पहुंच गए। उनकी पत्नी अरुण दूसरे गेट की तरफ लॉन में बैठी हुई थी।

विज्ञापन

महिला की कनपटी पर पिस्टल तानी

thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery
अस्त-व्यस्त सामान और बेड का वह गद्दा

इस बीच दो बदमाश घर में घुस गए और महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी। बदमाश महिला को गन प्वाइंट पर कमरे में ले गये और चुन्नी से हाथ बांधते हुए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। एक बदमाश ने धमकी देने के बाद सेफ की चाबी मांगी। कमरे में दोनों बदमाशों ने सेफ खोली। उस समय एक बदमाश गेट पर खड़ा था, जबकि दो बदमाश बाहर रोड पर बाइक के पास खड़े बताए। शोर मचाने पर बदमाशों ने महिला का गला दबाने की कोशिश की, उसके बाद बेड पर गिराकर गद्दों से दबा लिया। बदमाश 30 हजार रुपये और दस लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। महिला किसी तरह बंधनमुक्त होकर बाहर निकली और शोर मचा दिया। एक्सईएन और अन्य अधिकारी पहुंचे और हंगामा कर दिया। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के 45 मिनट बाद यूपी 100 पहुंची। पहले दरोगा ने जांच की। बाद में इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा और सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम के साथ पहुंचे। देर से पहुंचने पर व्यापारी इंस्पेक्टर पर भड़क गए। पीड़ित एक्सईएन ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी

thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery
तहरीर लिखते पीड़ित

डकैती की घटना के करीब एक घंटे बाद इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा पहुंचे। सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा और अन्य व्यापारियों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी कर दी। व्यापारियों ने कहा कि यदि इंस्पेक्टर नहीं हटे तो शास्त्रीनगर में ऐसे ही लूट और डकैती की घटना होती रहेंगी। एसई अरविंद कुमार, एई देवेंद्र सिंह, राजीव गर्ग, बिसंबर सिंह, मनोज सक्सेना, सत्यप्रकाश गुप्ता, व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा, नईम चौहान आदि मौजूद थे।

कौन था पानी मांगने वाला 
प्रमोद कुमार ने बताया कि चार दिन पहले एक युवक घर पहुंचा था जिसने कहा था कि वह बाहर रोड पर काम कर रहा है उसे पानी पीना है। लेकिन गेट नहीं खोलने पर वह चला गया। वहीं सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखे हैं।

विज्ञापन

बदमाश बोले, ला चॉबी दे नहीं तो भेजा उड़ा देंगे

thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery
सहमे बैठे परिजन

बेखौफ बदमाश दिनदहाडे़ शास्त्रीनगर में वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। एक्सईएन के घर में डकैती की घटना से लोगों में आक्रोश है। एक्सईएन की पत्नी का कुछ दिन पहले ही ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था। शास्त्रीनगर में एक्सईएन प्रमोद कुमार के घर में डकैती की वारदात को बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद अंजाम दिया है। घर में जो दो बदमाश घुसे वह नई उम्र के थे। वे महिला से तू करके बात कर रहे थे। बदमाशों ने पहले तो महिला के कुंडल, चेन, कंगन और अन्य ज्वैलरी उतरवा ली। एक बदमाश ने महिला को धमकी दी कि लॉ चाबी दे, पता चला है कि घर में बहुत जेवर और कैश रखा है। यदि मुंह से आवाज निकाली तो भेजा उड़ा देंगे। महिला ने एक बदमाश से हाथापाई भी की, इस दौरान एक कुंडल फर्श पर गिर गया। वहीं घटना के बाद डॉग स्कवायड भी घर से 20-25 कदम पर ही सड़क के दोनों तरफ घूमता रहा।

डकैती पर लूट का पर्दा

thief said to woman, do not give la chawki or send it, 10 million robbery
बदमाश ले उड़े लाखों का माल

घटना के वक्त दो बदमाश अंदर कमरे में घुसे थे, एक कमरे के गेट पर खड़ा था। जबकि दो बदमाश मुख्य गेट के पास बाइक लेकर खड़े बताए गए। उसके बाद भी पुलिस ने तहरीर लेकर दो बदमाश ही घटना को अंजाम देने में दिखाए है। जिसके बाद पुलिस ने लूट में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed