{"_id":"5c9d34ebbdec22140b20a102","slug":"the-young-man-who-cheated-on-the-name-of-the-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के नाम पर ठगी करने वाला युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन के नाम पर ठगी करने वाला युवक दबोचा
Fri, 29 Mar 2019 03:25 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:25 AM IST
सार
फर्जी ऑन डिमांड लोन और बीमा सर्विस का हुआ भंडाफोड़
भीड़ ने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
होम लोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। लोगाें ने योजना बनाकर युवक को बुलाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। वहीं लोगों ने आरोपी से ठगा हुआ रुपया वापस दिलाने की मांग को लेकर थाने पर पर हंगामा किया।
मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर का है। लोगों ने बताया कि कुछ माह से यहां हरिद्वार के कुछ युवक आ रहे थे। ये लोग महिलाओं से संपर्क कर उनको लोन दिलाने का सपना दिखाते थे। युवक कई महिलाओं से लोन के नाम पांच-पांच हजार रुपये ले गए। महिलाओं ने जब फोन पर उनसे संपर्क किया तो वह बहाने बनाने लगे। शक होने पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद योजना बनाकर इन युवकों को मेरठ बुलाया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हरिद्वार से चार युवक लिसाड़ीगेट पहुंचे। मौका मिलते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान तीन युवक भाग गए। एक युवक को लोगों ने दबोचकर पीट दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को थाने ले आई। लोगों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों से रुपया वापस दिलाने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से लौटाया। इंस्पेक्टर नजीर अली ने बताया कि मामले से जुड़ी तहरीर मिली है। काफी लोगों ने इस गिरोह पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन