{"_id":"56e86c884f1c1b87108b5125","slug":"the-young-man-s-murder-in-siviya","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव खेत में दबाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, शव खेत में दबाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवाया गांव के जंगल में करीब 40 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मोदीपुरम स्थित एटूजेड कॉलोनी के पीछे सिवाया गांव का जंगल है।
जहां मंगलवार दोपहर किसान जगपाल के खेत में युवक का शव दबा हुआ मिला। गड्ढे से युवक का एक पैर निकला हुआ था, जिसे जानवर खा चुके थे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि शव कई दिनों तक दबा होने से सड़ चुका था।
युवक के शरीर पर काली जर्सी और नीली धारीदार टी-शर्ट व ब्लैक जींस थी। कपड़ों की जेब में भी कुछ नहीं मिला। आसपास के ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नहीं की। माना जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर दबाया गया।
विज्ञापन
हत्या में कोई नजदीकी
पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या का संबंध एटूजेड कॉलोनी से हो सकता है। हत्यारों को इस इलाके की पूरी जानकारी रही होगी। अंदेशा है कि हत्या में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है,
क्योंकि कॉलोनी के पीछे ही ईख का खेत है और वहां जाने का रास्ता भी कॉलोनी से होकर जाता है। हत्या के बाद शव का पता न चले, इसलिए उसे खेत में ही दबा दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार शिनाख्त होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।