फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The secret of murder a businessman's son from mobile chip has been opened in Muzaffarnagar district

मोबाइल चिप से खुला कत्ल का राज, वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन, जांच में जुटे अफसर

Thu, 31 Oct 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
The secret of murder a businessman's son from mobile chip has been opened in Muzaffarnagar district
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में तीन दिन से लापता परचून कारोबारी के बेटे को हथौड़े से पीटकर नृशंस तरीके से कत्ल कर दिया गया। हत्यारोपी की जेब से लापता युवक का पर्स मिला, जिसमें रखी मोबाइल चिप में हत्या की लाइव वीडियो क्लिप मिली। क्लिप में युवक की हत्या करने के बाद शव को ईख के खेत में गड्ढे में दबाया जा रहा था।

विज्ञापन


छपार कस्बा निवासी धर्मबीर नायक रोहाना मार्ग पर स्थित घर के बाहर बनी दुकानों में परचून की दुकान व आटा चक्की चलाता है। 29 अक्तूबर को धर्मबीर के बेटे राजीव उर्फ राजू नायक (22) को गांव का ही आर्यकांत त्यागी उर्फ काजू दुकान से ही बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। हरसंभव तलाश के बावजूद राजीव के नहीं मिलने पर पिता धर्मबीर ने अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दे दी थी। बुधवार शाम राजीव को बुलाकर ले जाने वाला युवक गांव में ही घूमता मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव के परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी जेब फटकर उसमें रखा पर्स उनके हाथ में आ गया, जबकि युवक भागने में सफल हो गया। उक्त पर्स राजीव का निकला, जिसमें से एक मोबाइल चिप बरामद हुई। युवक के परिजनों ने चिप को मोबाइल में डालकर चेक किया तो उनके होश उड़ गए। चिप की एक वीडियो क्लिप में राजीव के कत्ल का लाइव नजारा कैद था। क्लिप में राजीव को बुलाकर ले जाने वाला आर्यकांत त्यागी उसके सिर में हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। बेदम होने पर वह उसे खींचकर एक ईंख के खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। परिजनों ने उक्त क्लिप पुलिस को सौंप दी, जिसके बाद क्लिप में कैद जगह की तलाश करते हुए पुलिस ने ईख के खेत से राजीव की लाश बरामद कर ली। शव को मोर्चरी भेज दिया गया। धर्मबीर ने आरोपी आर्यकांत त्यागी के खिलाफ अपहरण व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर छपार पवन शर्मा ने बताया कि लापता राजीव की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई है। पूरा घटनाक्रम एक मोबाइल चिप में कैद है, जिसे हत्यारोपी ने ही हत्या करते हुए एक हाथ में पकड़े मोबाइल से शूट किया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed