फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The search for three suspects in the murder of Jamia students

जामिया के छात्रों की हत्या का मास्टरमाइंड हैदर पुलिस के लिए बना चुनौती

Mon, 17 Apr 2017 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
The search for three suspects in the murder of Jamia students
आरोपी मौलाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो

जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के छात्रों बाबर और सद्दाम की हत्या में तीन और लोगों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार हत्यारोपी मौलाना अय्यूब के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो तीन संदिग्ध नंबर मिले। पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारोपी हैदर की गिरफ्तारी के बाद ही घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सकेगी। मुंडाली पुलिस का दावा है कि हत्या में कुछ लोग शामिल हैं और वाहन भी टेंपो के अलावा कोई दूसरा इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव निवासी जामिया के छात्र बाबर और सद्दाम की विगत 10 अप्रैल को अपहरण के बाद नोएडा में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में जिसौरा गांव निवासी मौलाना अय्यूब को गिरफ्तार कर दोनों छात्रों के शव शनिवार को डासना-मसूरी नहर के पास से बरामद किए थे। इस डबल मर्डर केस का मास्टरमाइंड जिसौरा निवासी टेंपो चालक हैदर फरार चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अय्यूब के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट में तीन संदिग्ध लोगों के नंबर मिले हैं। जो घटना के समय उसके संपर्क में रहे थे। एक नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। दूसरे की लोकेशन राजस्थान के करौली में जबकि तीसरे मोबाइल की लोकेशन नोएडा में मिल रही है। इन तीनों नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मुंडाली अजब सिंह का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि  हत्यारोपी अय्यूब और हैदर के संपर्क में तीन और लोग थे। पुलिस सोमवार को नोएडा जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। हत्यारोपियों के मोबाइल फोन की हर लोकेशन की जांच होगी। राजस्थान के लिए भी एक टीम रवाना की जा रही है। जांच में सामने आया है कि दोनों छात्रों के शवों को नहर में फेंकने के लिए हैदर के टेंपो का नहीं बल्कि किसी कार का प्रयोग किया गया था। इसका हैदर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed