{"_id":"5a907f144f1c1ba5268bbe6e","slug":"the-murder-of-the-woman-if-the-demand-for-dowry-is-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने कोतवाली के शाहनत्थन इलाके में महिला का शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शाहनत्थन कोतवाली निवासी अब्दुल्ला की बेटी नसरीन (28) की शादी नौ साल पहले शौकत कालोनी लिसाड़ी गेट निवासी रिजवान पुत्र छोटे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति बेरहमी से पीटता था। एक साल पहले भी नसरीन की हत्या की कोशिश की गई थी, जिसके बाद वह मायके चली गई। पंचायत में समझौता होने पर ससुराल के लोग उसे ले गए थे।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
आरोप है कि 20 फरवरी को पति ने नसरीन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। विरोध करने पर उसके सिर पर डंडे से वार कर घर से निकाल दिया था। इस दौरान बेटी और बेटे को भी पटक दिया था, जिससे बेटे के भी सिर में चोट लगी थी। पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था तो पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
मायके में हो गई मौत
शुक्रवार को नसरीन की मायके में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों आक्रोशित हो गए और शव को शाहनत्थन के चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता और एसओ लिसाड़ी गेट मो. असलम मौके पर पहुंचे। युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली भी समर्थकों के साथ पहुंच गये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीड़ ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। बाद में सीओ द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जल्द होंगे सभी गिरफ्तार
सीओ कोतवाली ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति रिजवान, सास जोहरा, ससुर छोटे और एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज किया गया है। पति रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एक रिश्तेदार महिला को हिरासत में लिया गया है।