{"_id":"5ca66e35bdec22140b20a74d","slug":"the-intoxicated-youth-attacked-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला बोला
Fri, 05 Apr 2019 03:21 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 05 Apr 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को शराब के नशे में युवकों ने इंस्पेक्टर और उनके साथ तीन सिपाहियों पर हमला बोल दिया। चारों पुलिसकर्मियों को पीटकर हमलावर स्विफ्ट कार से फरार हो गए। परतापुर पुलिस मामले को दबाने में लगी रही।
घटना परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बाहर की है। वर्दी पहने एक इंस्पेक्टर और उनके साथ तीन सिपाहियों का होटल के सामने ढाबे पर विवाद हो गया। आरोपी युवकों की वहीं स्विफ्ट कार भी खड़ी थी। युवकों ने इंस्पेक्टर से गालीगलौज शुरू कर दी। बाद में इंस्पेक्टर व तीनों सिपाहियों को मारपीट कर दौड़ा लिया। आसपास के लोेग मौके पर मोबाइल फोन से वीडियो तो बनाने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। यूपी 100 चारों पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी से वहां से ले गई। लेकिन मामले को दबाने के चक्कर में परतापुर थाने भी नहीं पहुंची। चर्चा रही कि ढाबे पर पुलिसकर्मियों ने भी शराब पी थी, जहां युवकों से विवाद हो गया। जिन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई, वह दूसरे जिले में तैनात बताए गए हैं जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने पुलिस के साथ मारपीट की घटना से इंकार किया है। वहीं, एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि पुलिस के साथ मारपीट की घटना संज्ञान में नहीं है। इस मामले में परतापुर पुलिस से घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।