यूपी: छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग, बचाने में एसओ-दरोगा झुलसे, ये है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में शामली शहर के रेलपार मोहल्ले में रिश्तेदारों के द्वारा चाल चलन पर टिप्पणी करने से आहत 12 वीं की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। उसे बचाने के प्रयास में एसओ और एक दरोगा भी झुलस गए। छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
बताया गया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे रेलपार मोहल्ले में हुई। छात्रा की मां ने थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को कॉल कर बताया कि उनके परिवार के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद है। इस वजह से उनकी बेटी को उसके बाबा, बुआ, चाचा और चाची बदनाम करने में लगे हैं। इससे वो बहुत दुखी है और आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी है।
वहीं थानाध्यक्ष के अनुसार उन्होंने खुद फोन पर छात्रा को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। फिर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव में ही पहुंच गए। हालांकि छात्रा ने तब तक खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। छात्रा के पिता ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
यह भी पढ़ें: चिता से शव उठाने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पिता ने कहा- बेटे ने की खुदकुशी
मां और एसओ समझाते रहे, छात्रा ने लगा ली आग
बताया गया कि छात्रा की मां उसे समझाती रही, थानाध्यक्ष भी समझाते रहे, लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद किया और केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब तक उसे बचाया, उसका चेहरा और एक हाथ बुरी तरह से जल चुका था। उसे बचाने के प्रयास में थानाध्यक्ष आदर्श मंडी कर्मवीर सिंह की हथेली और अंगुलियां व दरोगा मीरपाल सिंह का चेहरा झुलस गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी के पिता के दो भाई और हैं। इनमें एक शादी शुदा है और एक अविवाहित है। पिता के साथ सभी संयुक्त रूप से एक मकान में रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में छात्रा और उसका परिवार रहता है। छात्रा 12 वीं में पढ़ रही है। आरोप है कि छात्रा के बाबा, बुआ, चाचा और चाची ने उसके और ट्यूशन टीचर के साथ संबंधों को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे वह आहत थी। एसओ ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्रा के चाचा, चाची, बाबा और बुआ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/