फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The encounter between the police and the crooks in Saharanpur and soldier and badmash injured

सहारनपुर में मुठभेड़, पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश, हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

Sat, 15 Jun 2019 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jun 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
The encounter between the police and the crooks in Saharanpur and soldier and badmash injured
पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी हो गया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट-
तमंचे की नोक पर बाइक और नगदी लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस अफसरों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मी और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


थानाभवन के गांव जानीपुर निवासी ब्रजवीर नानौता क्षेत्र के गांव बाबूपुरा से अपने गांव लौट रहा था। ब्रजवीर जैसे ही दिल्ली रोड स्थित जंधेड़ी फाटक से पहले गंगनहर पुल के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बाइक सवार के गिरते ही बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसकी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। बाद में उसकी बाइक भी लूट ली और फरार हो गए। लूट की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र के सभी रास्तों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, एसएसआई मनोज राठी, एसआई सतीश कुमार, एसआई कुंवरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल शमशेर अली की टीम का माधोपुर नहर पुलिया के पास बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से सामना हो गया।

वहीं पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगते ही दोनों बदमाश जंगल के रास्ते भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकडे़ गए बदमाश इकबाल पुत्र शकूर निवासी शेखजादगान नानौता और पुलिसकर्मी ज्ञानवीर को उपचार के लिए सीएचसी नानौता में भर्ती कराया है। 

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश से लूटी गई बाइक, तमंचा, तीन खोखे और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि फरार बदमाश को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बदमाश इकबाल पर हैं 18 मुकदमे
थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश इकबाल पर थाना नानौता, गंगोह थाना, थाना मिर्जापुर, थाना गागलहेडी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में 18 मुकदमे पंजीकृत हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed