फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks looted of seventy lakhs from a Jewelery Shop in Meerut city

मेरठ में ज्वेलरी शॉप से 70 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, खौफ में व्यापारी

Tue, 17 Dec 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
The crooks looted of seventy lakhs from a Jewelery Shop in Meerut city
सराफ व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में दिनदहाडे़ ज्वेलरी शॉप में डाका डाल दिया। सराफ व उसके दो कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 60 लाख की ज्वेलरी व आठ लाख कैश और चार मोबाइल समेट ले गए। साथ में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी उठा ले गए। हालांकि पड़ोसी सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद हो गए। 

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगते व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइन ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया।  
विज्ञापन


टीपीनगर थानाक्षेत्र के बागपत रोड स्थित देव पार्क कॉलोनी निवासी पवन जिंदल की शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में रतिराम अनिल जैन के नाम से सराफ की दुकान है। मंगलवार दोपहर 1:34 बजे दुकान पर पवन जिंदल के बेटे अक्षय जिंदल और दो कर्मचारी ज्ञान प्रकाश व गुलशन कुमार मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश दुकान में घुस गए। आशंका है कि तीन-चार साथी बाहर रहे होंगे। दुकान में बदमाशों ने अक्षय और ज्ञानप्रकाश को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद 60 लाख कीमत की ज्वेलरी और करीब आठ लाख रुपये कैश कब्जे में लिया। अक्षय जिंदल के दोनों मोबाइल व कर्मचारियों के मोबाइल भी छीन लिया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी उखाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंगलराज: खुली प्रशासन की पोल, ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया मेरठ, देखें ये तस्वीरें

बदमाशों ने सराफ और उसके दोनों कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद तीनों बदमाश एक ही बाइक पर बैठकर भाग गए।

दिनदहाडे़ भीड़भाड़ वाले बाजार में लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पड़ोसी सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन बदमाश बाइक पर और चार-पांच संदिग्ध युवक नजर आए हैं। अंदेशा है कि इस घटना में छह-सात बदमाश शामिल थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed