{"_id":"5e56a8c38ebc3ef37f4d6da4","slug":"the-crooks-have-looted-ten-lakhs-from-finance-company-employees-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कर्मियों से लूटे 10 लाख रुपए, ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कर्मियों से लूटे 10 लाख रुपए, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
सार
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर दो बदमाश पौने दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को लूट की जानकारी देते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नानौता में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर दो बदमाश पौने दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि नानौता के चीनी मिल रेलवे फाटक के पास प्राइवेट फाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड की शाखा है। फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं को समूह में लोन दिया जाता है। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कंपनी के जूनियर मैनेजर राजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी हाथरस और ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम जमालपुर थानाभवन जिला शामली समूह द्वारा जमा की गई नौ लाख 73 हजार 810 रुपये की राशि को पीएनबी शाखा ठसका में जमा कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
राजीव कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक के सामने एक बदमाश पैदल आया और तमंचा दिखाकर बैग छीनने लगा। उससे बचाने के चक्कर में उसने बैग सड़क किनारे फेंका तो दूसरे बदमाश ने उठा लिया। इसके बाद दोनों बदमाश अपाचे बाइक पर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एसपी का कहना था कि वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/