{"_id":"5cd51c58bdec2207410e63fd","slug":"the-chairman-of-the-farmer-service-co-operative-society-shot-dead-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति अघ्याना के चेयरमैन की गोली मारकर हत्या, साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहकारी समिति अघ्याना के चेयरमैन की गोली मारकर हत्या, साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 10 May 2019 08:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ओमबीर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में देदपुरा गांव के पास नया गांव निवासी किसान सेवा सहकारी समिति अघ्याना के चेयरमैन ओमबीर सिंह उर्फ सोनू (40) की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सिर में गोली मारी गई थी। खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। ओमबीर के भाई ने मृतक के साले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब दस बजे ओमबीर सिंह के साले रवि ने उन्हें फोन करके बताया कि देदपुरा गांव के पास उसकी गाड़ी खराब हो गई है। इसके बाद ओमबीर अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंच गए। गुरुवार रात करीब पौने बारह बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि देदपुरा गांव के पास सड़क पर खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ यतेद्र सिंह नागर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ओमबीर को उठाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि ओमबीर व उसके साले रवि निवासी पहांसू थाना रामपुर मनिहारान के बीच पहले किसी बात को लेकर मनमुटाव था, लेकिन अब दोनों के संबंध ठीक चल रहे थे। पुलिस ने मृतक ओमबीर के भाई जसबीर की तहरीर पर रवि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमरदीप लाल ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/