{"_id":"5e183bb58ebc3e87f7369fa3","slug":"the-attackers-shot-a-man-during-jume-ki-namaz-on-alert-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज पर ये कैसा अलर्ट, भाजपा नेता के भाई को मारी गोली, मौके पर आला अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुमे की नमाज पर ये कैसा अलर्ट, भाजपा नेता के भाई को मारी गोली, मौके पर आला अफसर
Fri, 10 Jan 2020 02:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के समय अलर्ट के बावजूद मेरठ में केसरगंज अनाज मंडी में कारोबारी हितेश बंसल (57) को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल कारोबारी को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी निवासी हितेश बंसल की केसर गंज मंडी में रमेश चंद हितेश कुमार के नाम से दुकान है। उनका नमक का थोक का कारोबार है। हितेश बंसल भाजपा नेता और पूर्व पार्षद नवीन बंसल के भाई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर बैठी पंचायत, दुल्हन के भाई को मारी गोली, पढ़ें क्या है माजरा
विज्ञापन
दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उनके सिर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची रेलवे रोड पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी। कारोबारी के सिर में गोली लगने की सूचना पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, संयुक्त व्यापार संघ से नवीन गुप्ता, अरुण वशिष्ठ और अन्य व्यापारी लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे।
एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई और कई थानों की फोर्स भी लोकप्रिय अस्पताल पहुंची। भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि है यह ठीक नहीं है। पूरे मामले में एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शहर में जुमे की नमाज को लेकर आरएएफ व अन्य फोर्स तैनात है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/