{"_id":"5946eb214f1c1be2698b46cc","slug":"teacher-tampering-house-ransacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को खींचकर छेड़छाड़, विरोध करने पर की घर में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका को खींचकर छेड़छाड़, विरोध करने पर की घर में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने आया पीड़ित पक्ष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा इलाके में रविवार रात दबंगों ने एक शिक्षिका से घर की दहलीज पर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शिक्षिका को खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी युवकों ने परिजनों पर हमला बोलकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जिसमें शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार को कंकरखेड़ा में अपनी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक शिक्षिका को परेशान करते आ रहे थे। रात को वह घर के गेट पर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचे और शिक्षिका से अश्लील हरकतें करते हुए उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। शिक्षिका का शोर सुनकर उसका भाई और महिला रिश्तेदार बाहर आए तो विरोध करने पर परिजनों पर हमला बोल दिया। शिक्षिका को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष ने पांच युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला बीएस वीरकुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन