फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student murder in meerut

अवैध संबंध के चक्कर में छात्र की हत्या

Sun, 11 Oct 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Oct 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
student murder in meerut

कासमपुर में मोहल्ले की ही महिला से अवैध संबंधों के चलते एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पति और उसके भाइयों ने वारदात के बाद चोर बताकर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मामला खुलने पर आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के कासमपुर निवासी प्रहलाद सिंह का बेटा नरेंद्र कुशवाहा उर्फ सोनू (32) बीए का छात्र था। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर एससी राणा के मुताबिक, सोनू के मोहल्ले के ही राजकुमार सैनी के परिवार की महिला से संबंध थे। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सोनू उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन


 लेकिन, परिवार के लोगों में जाग हो गई। राजकुमार और उसके भाइयों ने सोनू को पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। तड़के तक उसे धुना गया। इसके बाद सभी लोग लहूलुहान सोनू को कंकरखेड़ा थाने ले गए। वहां उन्होंने उसे चोर बताया। पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोनू के परिजनों को सूचना देने से पहले राजकुमार की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 5:30 बजे जानकारी लगने पर सोनू के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां सोनू की लाश देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर हंगामा किया और सोनू और महिला के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक, जांच में मामला अवैध संबंध में हत्या का निकला। इस पर सोनू के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार सैनी, उसकी पत्नी लक्ष्मी, उसके पिता लखन सिंह, भाई अभिषेक, दोस्त सोनू और रतन समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

सोनू की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा
 पीड़ित परिवार का आरोप है कि सोनू को आरोपियों ने कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। उसके हाथों में कील ठोकी हुई थी। बुरी तरह उसे टॉर्चर किया गया था। पिता प्रहलाद सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सोनू तीसरे नंबर का था। घर के सभी उसे बहुत प्यार करते थे।


तीन घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
शुक्रवार रात 2:30 बजे सोनू से राजकुमार और उसके परिजनों ने मारपीट की। जिसकी जानकारी सोनू के परिजनों ने कंट्रोल रूम को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने करीब सुबह 5:30 बजे परिजनों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed