{"_id":"5928929c4f1c1b260c53764c","slug":"student-kidnap-during-tution","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गए छात्र का बदमाशों ने किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ने गए छात्र का बदमाशों ने किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौहान मार्केट में ट्यूशन पढ़ने गए छात्र का बृहस्पतिवार को अपहरण हो गया। शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव करहर, मैनपुरी निवासी संतोष यादव कृषि विवि के कॉलेज ऑफ बायोटेक्नालॉजी में क्लर्क हैं। वह विवि कैंपस में ही सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ उनका भतीजा सिद्धार्थ यादव पुत्र जयपाल भी रहता है। वह मेरठ के कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे वह चौहान मार्केट में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन ट्यूशन नहीं पहुंचा और ना ही देर रात तक घर लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को परिजनों ने दौराला थाने पहुंचकर छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।