फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stolen of four lakhs by accused in parikshitgarh branch of PNB bank in Meerut city

बैंक से सवा चार लाख रुपए लेकर उड़ा किशोर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 25 Jul 2019 02:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Stolen of four lakhs by accused in parikshitgarh branch of PNB bank in Meerut city
सीसीटीवी चेक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पंजाब नेशनल बैंक की परीक्षितगढ़ शाखा में चोरी की वारदात हो गई। एक किशोर कैश केबिन से 4.23 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीएनबी में चार कैश केबिन बने हैं। केबिन नंबर चार पर कैश जमा किया जाता है। स्टाफ की कमी के चलते बुधवार को बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहित को केबिन चार पर कैश जमा करने के लिए लगाया गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहित कैश केबिन को खुला छोड़कर किसी कार्य के लिए बैंक से बाहर चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक किशोर गुपचुप तरीके से केबिन में पहुंचा और वहां से कैश चोरी कर भाग निकला। थोड़ी देर बाद मोहित केबिन में पहुंचा तो कैश बिखरा देख उसके होश उड़ गए। कैश गिनने पर 4 लाख 23 हजार रुपये कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में मचा हड़कंप
कर्मचारी ने कैश चोरी की खबर स्टाफ को दी तो बैंक में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर सिक्योरिटी ऑफिसर विपिन कुमार को जांच के लिए भेजा गया। विपिन कुमार ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें किशोर केबिन से कैश चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। बैंक प्रबंधक प्रवेश मित्तल ने तहरीर दी है। 

एक घंटे तक बैंक में रहा मौजूद
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यह किशोर बुधवार दोपहर 12:30 बजे बैंक में घुस गया था और केबिन के आसपास घूमता रहा। केबिन से कर्मचारी के बाहर जाने पर किशोर गुपचुप कैश केबिन में घुस गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

नहीं दी पुलिस को सूचना
चोरी की घटना के बाद भी बैंक कर्मचारी आपस में ही बात करते रहे। लेकिन किसी ने घटना के करीब एक घंटे बाद तक भी पुलिस को इसकी सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। अगर कर्मचारी समय पर पुलिस को सूचना देते तो शायद चोर पकड़ में आ सकता था। 

तहरीर दी है
बुधवार को मैं अवकाश पर था। बैंक का चार्ज अनुज शुक्ला पर था। चोरी की खबर लगने पर मैंने बैंक के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
- प्रवेश मित्तल, शाखा प्रबंधक
  
यह बैंक की लापरवाही
इस मामले में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। किशोर को जल्द पकड़कर बैंक से चोरी हुआ कैश बरामद किया जाएगा।
- अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed