फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   step father killed his son

सौतेले पिता ने पटक कर मासूम को मार डाला  

Sun, 20 Aug 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
step father killed his son
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सौतले पिता ने पत्नी के साथ मिलकर आठ दिन पहले चार साल के मासूम को जमीन पर पटक पटककर मार डाला। इसके बाद वारदात छिपाने के उद्देश्य से शव जमीन में दबा दिया। हत्या की आशंका जताने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ग्रामीणों के हंगामे के बाद शनिवार को पुलिस की नींद टूटी। उसने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बाग से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ किठौर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ निवासी बिल्किस की शादी कस्बा स्थित जलीस से हुई थी। करीब पांच वर्ष पूर्व जलीस की मौत हो गई थी। उसके एक पुत्र अर्श था। इसके बाद बिल्किस ने मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा निवासी इरकान पुत्र इमरान से शादी कर ली। इरकान को अर्श पसंद नहीं था। बीती 11 अगस्त को इरकान ने पत्नी बिल्किस और मां कमरजहां के साथ मिलकर अर्श को जमीन पर पटक पटककर मार डाला। इसके बाद बहरोड़ा मार्ग स्थित फारूख पुत्र मुस्तयाग के बाग में नाले किनारे दबाकर फरार हो गए। बताया कि लोगों ने उन्हें देख लिया था। अर्श के दिखाई नहीं देने पर उसके चाचा परवेज ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया कि दबाव के चलते पुलिस ने नामजद महिला को दो दिन तक थाने में बैठाया रखा और शुक्रवार को छोड़ दिया। इस पर अर्श के चाचा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। बाद में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाग से शव बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि इकरान और बिल्किस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या के बाद कस्बे में घूमता रहा आरोपी 
अर्श की हत्या करने के बाद उसका सौतेले पिता दो दिन तक कस्बे में ही घूमता रहा। अर्श के बारे में पूछने पर लोगों को रिश्तेदारी में होने की बात कहकर गुमराह करता रहा। मामला तूल पकड़ता देख पत्नी बिल्किस को लेकर फरार हो गया। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता जांच कर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed