{"_id":"07f74fe026d0aad8f98eb38155789467","slug":"sp-neta-protection-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को सपा नेता का संरक्षण, भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को सपा नेता का संरक्षण, भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 13 Sep 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना के खिर्वा जलालपुर बवाल प्रकरण में ग्रामीणों ने सपा नेता रफीक अंसारी पर हत्योरापियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एसएसपी और डीएम आवास पर जमकर हंगामा काटा। साथ ही सपा नेता को भी गिरफ्तार करने की मांग कर डाली। आरोप है कि सपा नेता के दबाव में सरधना थाना पुलिस पीड़ितों पर ही जुल्म ढा रही है।
प्रधानी चुनाव को लेकर खिर्वा जलालपुर में 20 अगस्त को एक समुदाय के दो पक्षों में खूनखराबा हुआ था। इसमें रईस अब्बास उर्फ मुन्नू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान रजी मोहम्मद मुजम्मिल और मुन्ना को जेल भेजा, जबकि इरफान, असद, असलम और जहीर फरार हैं।
इसे लेकर दोनों पक्षों में अभी भी तनाव है। जबकि, पुलिस मामले को शांत मानकर चल रही है। पुलिस की इस लापरवाही पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहले एसएसपी आवास और फिर डीएम आवास पर हंगामा किया। आरोप है कि सपा नेता रफीक अंसारी के संरक्षण में हत्यारोपी समझौता न करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने में लगे है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर जानलेवा हमले का एक फर्जी मुकदमा भी सरधना थाने में दर्ज कराया है। मामला थाना पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन सपा नेता के दबाव में वह खामोश बैठी है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस सपा नेता को साजिश कर्ता मानकर गिरफ्तार करे।
डीएम आवास पर भीड़, मचा हड़कंप
डीएम आवास पर खिर्वा जलालपुर के लोगों की भीड़ पहुंचने की सूचना फ्लैश होते ही पुलिस-प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीएम सिटी, एसडीएम समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। चर्चा उड़ी कि ग्रामीण डीएम आवास की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए हैं। इस पर एक्शन मोबाइल और कई थाने की फोर्स भी बुला ली गई। हालांकि, लोग और महिलाओं ने डीएम के गेट पर हंगामा किया। एसडीएम शिवकुमार ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
बवाल हुआ तो सपा नेता जिम्मेदार?
ग्रामीणों ने कहा कि खिर्वा जलालपुर में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। गांव में दोबारा बवाल हुआ तो इसके जिम्मेदार सपा नेता रफीक अंसारी होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सपा नेता के इशारे पर आरोपी पक्ष माहौल खराब करने की कोशिश में लगा है।
तीन महिलाएं हो गईं बेहोश
डीएम आवास पर हंगामा करते समय तीन महिलाएं बेहोश हो गईं। हालत खराब होते देख सिविल लाइन पुलिस ने महिला पुलिस बुलाई। महिलाओं को पानी पिलाकर होश में लाया गया। महिला पुलिस ने महिलाओं को समझाया की हंगामा मत करो। इसके बावजूद वे इंसाफ की मांग करते हुए हंगामा करती रहीं।
कई सपा नेता भी पहुंचे
सपा नेता रफीक अंसारी के खिलाफ हंगामे की सूचना पर कई सपा नेता भी डीएम आवास पर पहुंचे। चुटकी लेते कहा कि सपा नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए। जनप्रतिनिधि हैं। लोगों का हितैषी बनकर काम करें, जिससे पार्टी की अच्छी छवि बने। उनकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
वर्जन
मुझ पर संरक्षण देने का आरोप गलत है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का काम पुलिस का है। यह कोई सियासी मामला नहीं है, जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोग जेल जा चुके हैं। गोली भी दोनों पक्षों से चली थी। -रफीक अंसारी, सपा नेता