फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son murderded of father from knife in Meerut at Uttar Pradseh

जमीन के विवाद में वृद्ध पिता की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 25 Jun 2019 04:58 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 25 Jun 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Son murderded of father from knife in Meerut at Uttar Pradseh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के लुकाधड़ी गांव में रविवार देर रात घेर के बाहर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। छोटे भाई ने बड़े भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ जमीन बंटवारे के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लुकाधड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश रविवार रात घेर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था। सुबह ओमप्रकाश का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। वृद्ध के पुत्र जोगेंद्र ने सीओ मवाना यूएन मिश्र को बताया कि कुछ माह पहले हुए जमीन के बंटवारे को लेकर उसका बड़ा भाई प्रमोद नाराज था। इसी कारण वह कई माह से घर से बाहर था।
विज्ञापन


प्रमोद ने ही दो साथियों सीताराम निवासी लुकाधड़ी, शिव उर्फ झबरू निवासी गांव खरड़, थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मवाना यूएन मिश्र का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed