फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   so par mukdma

एसओ, दरोगा समेत तीन पर अपहरण का मुकदमा

Sun, 31 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 31 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
so par mukdma
हंगमा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कस्टडी से लापता हुए युवक के मामले में रोहटा थाना पुलिस फंस गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह पुलिस को अंदर करके थाने में ताला लगा दिया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी के आदेश पर एसओ, दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद थाने का ताला खुला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में युवक बरामद नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कुख्यात अमित उर्फ मोनू जाट निवासी रोहटा को खाना पहुंचाने के शक में रोहटा पुलिस मंजू शर्मा निवासी रोहटा को मंगलवार रात उठाकर लाई थी। बुधवार रात पुलिस कस्टडी से मंजू लापता हो गया। शनिवार को भाजपा नेता सुनील भराला के नेतृत्व में ग्रामीण रोहटा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को अंदर कैद करके थाने में ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि मंजू शर्मा की बरामदगी के बाद ही थाने का ताला खोला जाएगा।  
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात, सीओ सरधना समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अडे़ रहे। इस पर एसपी देहात ने एसएसपी से वार्ता की। एसएसपी के आदेश पर एसओ रोहटा वसीम खान, दरोगा नरेश कुमार और सिपाही कपिल कुमार के खिलाफ मंजू के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने थाने का ताला खोला। ग्रामीणों ने मंजू की बरामदगी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की आशंका जताई
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का बस एक ही सवाल था कि कहीं तुमने मंजू को मार तो नहीं दिया। पुलिसकर्मी कभी हाथ जोड़कर तो कभी शालीनता से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते कि मंजू थाने से खुद फरार हुआ है।

मेरा बेटा भागने लायक ही नहीं था
मंजू के पिता धर्मपाल का कहना है कि बुधवार शाम को वह अपने बेटे को थाने में खाना खिलाकर गया था। पुलिस ने उसकी बहुत पिटाई कर रखी थी। वह उठ भी नहीं पा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह गया तो मंजू थाने में नहीं था। पुलिस दिन भर उसे गुमराह करती रही। शाम को एक सिपाही ने बताया कि मंजू थाने से भाग गया है।

नेताओं का लगा जमवाड़ा
थाने पर ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर कई नेता समर्थन देने पहुंचे। भाजपा नेता सतेंद्र भराला, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला, रालोद नेता सुनील रोहटा आदि पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप ढड़रा, सुशील, अनिल, हरिओम, शिवम, संजय चौधरी, जितेंद्र सिंह, अतुल कुमार आदि रहे।

दरोगा ने खेत में छिपकर बचाई जान
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण दरोगा नरेश को देखकर उसकी ओर दौड़ पड़े। इस पर आरोपी दरोगा थाने के पीछे ज्वार के खेत में जा छिपा। वहां मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह दरोगा को भागने का मौका दिया।

एसपी देहात ने थाना पुलिस को हड़काया
थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी पर रिपोर्ट होने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने रोष जताया। इस पर एसपी देहात और सीओ ने थाना पुलिस को जमकर हड़काया। जब सभी ग्रामीण चले गए, तो एसपी देहात ने थाने पर मौजूद दरोगाओं और सिपाहियों को जमकर डांट लगाई। उन्होंने कहा कि थाने के मुंशी की लापरवाही का यह नतीजा है।



मामला गंभीर है। मंजू के पिता धर्मपाल की तहरीर पर थानेदार, दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस मंजू की तलाश में लगी है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
डॉ. प्रवीन रंजन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed