फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six year old girl murder after kidnapping in lisari gate in Meerut

मेरठ: लिसाड़ी गेट में छह साल की मासूम की हत्या, घर के पास खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 03 Jun 2020 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
six year old girl murder after kidnapping in lisari gate in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम की हत्या कर दी गई। यह बच्ची सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास ही खेत में मिला। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी सोमवार रात उसके पड़ोसी के घर में सोई थी। लेकिन रात करीब 11 बजे उसने बेटी को पड़ोसी के यहां से लाकर अपने घर सुला दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे परिवार वाले जागे तो बच्ची बिस्तर से गायब मिली। परिजन लापता बच्ची की तलाश में जुट गए। इसी दौरान उन्हें किसी ने बताया कि एक बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर चल रही है। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में एक बच्ची का शव मिला है। परिजन खेत पर पहुंचे। लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed