फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shekhar plays the accused with murder, photo happened viral

तमंचे से खेलता है हत्या का आरोपी शेखर, फोटो हुआ वायरल

Fri, 05 May 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 05 May 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Shekhar plays the accused with murder, photo happened viral
तमंचे से खेलता है शेखर

बागपत में बिजली मिस्त्री रवि की हत्या का आरोपी शेखर तमंचे से खेलता है। इसका खुलासा उसके फोटो से हुआ है, जो सैकड़ों मोबाइल में पहुंच गया है। अफसर फोटो देख टेंशन में आ गए हैं और उसकी धरपकड़ तेज कर दी है। 

विज्ञापन


बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी युवक रवि की 28 अप्रैल की रात नौरोजपुर रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने मोहल्ले के ही तीन युवक विकास पुत्र सुबे, प्रशांत उर्फ छोटे पुत्र मुनेश और शेखर पुत्र राजवीर पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस केस की जांच कर रही है

Shekhar plays the accused with murder, photo happened viral
तमंचे से खेलता है शेखर

पुलिस तभी से ही केस की जांच कर रही है। अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है, लेकिन आरोपी शेखर का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तमंचा और कई कारतूस लिए हुए है। इससे पता चलता है कि आरोपी असलाह रखता है। बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपी शेखर के असलहों के साथ फोटो अफसरों को दिखाए। 

सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि नामजद कराए गए युवक शेखर का तमंचे और कारतूस के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसके पास तमंचा और कारतूस कहां से आए। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed