फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli murder case, The accused have threatened to kill the victim's family

सुभान हत्याकांड: परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित परिजन

Fri, 11 Oct 2019 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Shamli murder case, The accused have threatened to kill the victim's family
थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में 10 वर्षीय बालक सुभान की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपियों के दो भाइयों पर पीड़ित पक्ष को फोन पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बा बाबरी में बुधवार को घर से मेला देखने गए सुभान की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। बालक का शव गुरुवार सुबह पड़ोसी इकबाल के घर के निकट नाले से बरामद हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से इकबाल, उसके पुत्र सादाब, इरशाद, पुत्री फरजाना और रुखसार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोपी शादाब, इरशाद, फरजाना, रुखसार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि हत्या की साजिश में शामिल इकबाल अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को सुभान के पिता इकराम ग्रामीणों के साथ बाबरी थाने पहुंचे। तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुबह करीब आठ बजे उसे फोन कर हत्यारोपियों के भाई अफजाल और फरमान ने गालीगलौज करते हुए उसके भाई और बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षा करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी अफजाल और फरमान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान इकराम, सरताज, इरफान, इनाम, इस्लाम और शहनवाज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें

उधर, थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक सुभान की पहले गला दबाने से दम घुटने से मौत होना आया है। इसके बाद सिर पर ईंट से प्रहार कर चोट मारी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed