फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on old woman in a village of Meerut district of Uttar Pradesh

शर्मनाक! तीन युवकों ने मंदबुद्धि अधेड़ महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 12 Oct 2019 06:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault attacked on old woman in a village of Meerut district of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी के मेरठ जनपद में फिर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सरधना थाना क्षेत्र में एक गांव के जंगल में एक अधेड़ मंदबुद्धि महिला से गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो घेरकर धर दबोचा। वहीं, उनकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद भीड़ ने दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवकों ने अधेड़ मंदबुद्धि महिला से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पर महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें दबोच लिया। इस पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे और तीनों युवकों की जमकर पिटाई। इसी बीच एक आरोपी वहां से भाग निकला। इस पर ग्राम प्रधान ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक! 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोप, युवक की जमकर धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed