फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket busted in Shastrinagar

शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Mon, 24 Jun 2019 04:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 24 Jun 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in Shastrinagar
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के पॉश शास्त्रीनगर के ब्लॉक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और मेडिकल पुलिस ने यहां एक मकान में छापा मारा तो पता चला कि करीब डेढ़ साल से देह व्यापार चल रहा था। मौके से दो महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ एएचटीयू संजीव देशवाल के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शास्त्रीनगर के ब्लॉक में विद्या मंदिर स्कूल के पीछे गली में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसकी गोपनीय जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। रविवार दोपहर इंस्पेक्टर एएचटीयू बृजेश कुमार और इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्र ने महिला पुलिस के साथ इस मकान पर छापा मारा। मौके से रोहित शर्मा निवासी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, ग्राहक टेकचंद गिरी निवासी भोपाल विहार भावनपुर के अलावा लोहियानगर निवासी महिला और रेलवे रोड क्षेत्र निवासी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि जांच में यह मकान रामपाल प्रधान का बताया गया है। मकान मालिक ने मकान किराए पर दे रखा था। जिसमें आरोपी रोहित परिवार की एक महिला के साथ करीब डेढ़ साल से देह व्यापार कर रहा था। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मकान मालिक और रोहित के परिवार की महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनाम होने लगे शहर के पॉश इलाके
शास्त्रीनगर के ब्लॉक में किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कोई पहला नहीं है। इससे पहले भी शहर के पॉश इलाके बदनाम होते रहे हैं। सदर बाजार क्षेत्र की एक कोठी में देह व्यापार को लेकर एक सप्ताह पहले ही स्टिंग किया था। जिस स्थान पर पुलिस ने शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट पकड़ा है, यहां एक साल पहले मेडिकल पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में भी देह व्यापार का खुलासा किया था। जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक माह पहले नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर में पुलिस ने देह व्यापार में दो युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दो माह पहले कंकरखेड़ा के श्रद्घापुरी में रिटायर्ड अधिकारी के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा था। गंगानगर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, जागृति विहार में भी सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है।
ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार
हाईकोर्ट के निर्देश पर कबाड़ी बाजार में रेडलाइट एरिया के 67 कोठे पुलिस-प्रशासन बंद करा चुका है। लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। सीओ संजीव देशवाल के अनुसार गिरफ्तार रोहित ने बताया कि आसपास के लोगों को यही पता था कि ब्यूटी पार्लर चलता है। कॉल करके भी लोगों को बुलाया जाता था। वाहन मकान से दूर खड़े करवा दिए जाते थे। रोहित के मोबाइल की जांच में एक दर्जन नंबर संदिग्ध मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
महिलाओं ने खोला मोर्चा
मकान में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाओं ने रोहित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रोहित और उसके परिवार की महिला को लानत देते हुए कहा कि यह गंदा धंधा करते हुए शर्म नहीं आई। जबकि पास ही स्कूल भी है।

इंस्पेक्टर के पैर छूने लगा टेकचंद
जैसे ही पुलिस टेकचंद को जीप में बैठाने लगी, तभी आरोपी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के पैर छूने लगा। बोला कि साहब बदनाम हो जाऊंगा, माफ कर दो। पहली बार आया था। मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed