फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Security guard killed during robbery in courier office

कोरियर ऑफिस में लूट के दौरान सुरक्षा गार्ड की हत्या

Tue, 23 Apr 2019 03:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 23 Apr 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
Security guard killed during robbery in courier office
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड से सटी पॉश कालोनी मेजर ध्यानचंद नगर में कोरियर ऑफिस में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान रविवार देर रात चौकीदार की हत्या कर दी। सोमवार सुबह मैनेजर के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। इस वारदात को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

टीपी नगर थानाक्षेत्र में शिवपुरम कॉलोनी निवासी सतपाल (60) पुत्र दुर्गा प्रसाद प्राइवेट एजेंसी के तहत डेढ़ साल से गोल्डन टावर्स पर गार्ड की नौकरी करता था। इसी टावर में सिक्योरा एक्स मूवर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोरियर कंपनी है, जहां पर रविवार रात सतपाल गार्ड के रूप में तैनात था। सोमवार सुबह कोरियर कंपनी के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे। ऑफिस के बराबर वाली दुकान के पास गार्ड सतपाल का शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कर्मचारी जब ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि कोरियर ऑफिस का सामान भी बिखरा पड़ा था। लूट के दौरान गार्ड सतपाल की हत्या होने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। कंपनी के मैनेजर गौरव कुमार की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बदमाश बराबर की दुकान में कुंबल कर कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसे। बदमाश ऑफिस से 2 लाख 66 हजार 400 रुपए और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट ने की जांच
घटनास्थल कोरियर कंपनी के ऑफिस और आसपास की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने जांच की। कई जगहों से एक्सपर्ट ने फिंगर और फुट प्रिंट लिए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज गया। सतपाल के बेटे भोले की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed