{"_id":"5c6b17febdec224bf10206da","slug":"schoolgirl-threw-chillies-in-the-eye-on-tampering-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर आंखों में मिर्च फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर आंखों में मिर्च फेंकी
Tue, 19 Feb 2019 02:09 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:09 AM IST
सार
- भैसाली बस अड्डे के सामने दो मनचलों ने की वारदात
- भीड़ ने एक मनचले को पीटकर सदर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भैसाली बस अड्डे के सामने सोमवार दोपहर मनचलों ने बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले ने छात्रा की आंखों में मिर्च डाल दी। छात्रा के चिल्लाने पर लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पीटकर सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार यह छात्रा बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी दो मनचले वहां पहुंचे और छात्रा पर कमेंट कर दिया। छात्रा ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो मनचलों का दुस्साहस बढ़ गया। एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। गुस्से में आई छात्रा ने मनचले को सबक सिखाने की नीयत से पकड़ लिया। जिस पर दूसरे मनचले ने छात्रा की आंखों में मिर्च डाल दी। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले का पता चलने पर लोगों का गुस्सा फूट गया और एक मनचले को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंचे एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फरमान निवासी जली कोठी देहलीगेट है, जो परचून की थोक की दुकान पर काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
कहां है एंटी रोमियो स्क्वायड
भैसाली बस अड्डा शहर के बीचोबीच स्थित है। भीड़भाड़ वाली इस व्यस्त सार्वजनिक जगह पर मनचलों ने न केवल छात्रा से छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर दुस्साहस दिखाकर छात्रा पर मिर्च भी फेंक दी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूछा कि एंटी रोमियो स्क्वायड क्या काम कर रहा है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।