फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School tampering again in Central Market

सेंट्रल मार्केट में छात्रा से फिर छेड़छाड़

Fri, 24 May 2019 04:08 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 24 May 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
School tampering again in Central Market
छेड़छाड़ - फोटो : SELF
 नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में छेड़छाड़ की घटना कहीं बवाल न करा दे। एक सप्ताह पहले छेड़छाड़ को लेकर सेंट्रल मार्केट में हुए दो गुटों में संघर्ष के मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को फिर से अराजकता का माहौल बनने से बच गया। शास्त्रीनगर सेक्टर-3 स्थित कोचिंग सेंटर से कक्षा नौ की छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने छात्रा को रोककर अश्लील हरकत की।  विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे को भी हाथ लगाया। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर सेंट्रल मार्केट में खड़ी यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इसी बीच सेंट्रल मार्केट चौकी का सिपाही पहुंचा और छात्रा से घर जाने को कहा। सिपाही की इस बात पर कुछ लोगों ने विरोध जताया। मामले में शास्त्रीनगर के व्यापारियों ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में पुलिस की लापरवाही से कभी भी बवाल हो सकता है।
विज्ञापन


लाठी डंडे लेकर पहुंचे युवक
वहीं गोल मंदिर के पास छेड़छाड़ के मामले में सात आठ युवक हॉकी डंडे लेकर दूसरे गुट की घेराबंदी में लगे रहे। सूचना के बाद भी चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे और पीआरवी को ही मामला निपटाने के लिए भेज दिया। जबकि कुछ दिन पूर्व ही सेंट्रल मार्केट में छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में हॉकी डंडे चले थे। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस सीओ एवं एसपी सिटी को भी मौके पर आना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
छात्रा की छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी। -नीरज सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed