फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scarf pulled the sister of the builder

रिसोर्ट हाउस के मालिक ने बिल्डर की बहन का दुपट्टा खींचा

Thu, 01 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Scarf pulled the sister of the builder
एलेक्जेंडर क्लब में नशे में धुत एक रिसॉर्ट हाउस मालिक ने एक बिल्डर की बहन से छेड़छाड़ करते हुए दुपट्टा खींच लिया। बिल्डर ने जब विरोध किया तो रिसॉर्ट मालिक और उसका प्राइवेट गनर बिल्डर की पिटाई कर फरार हो गए। गुस्साए पीड़ित पक्ष और अन्य लोगों ने एलेक्जेंडर क्लब में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। बाद में सिविल लाइन थाने पहुंचकर हंगामा काटा। आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक बिल्डर बुधवार को अपने परिवार के साथ एलेक्जेंडर क्लब में एक किटी पार्टी में गए थे। बिल्डर के साथ उनकी दो बहनें, बहनोई, बेटे और पत्नी समेत कुछ 15 लोग थे। एलेक्जेंडर क्लब में पार्टी करने के बाद बिल्डर अपने परिवार के साथ रात करीब ग्यारह बजे घर जाने के लिए बाहर निकला। बिल्डर और उसके बहनोई गाड़ी लेने चले गए, जबकि महिलाएं क्लब के गेट पर ही खड़ी उनके आने का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि इसी बीच दो युवक क्लब से बाहर निकले। इनमें से एक परतापुर बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट हाउस का मालिक था तो दूसरा उसका प्राइवेट गनर।
विज्ञापन


नशे में धुत रिसॉर्ट मालिक ने मेन गेट के पास खड़ी बिल्डर की बहन को देखकर अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो रिसॉर्ट मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका दुपट्टा खींच लिया। यह देखकर युवती के साथ की महिलाओं ने शोर मचा दिया। इसके बावजूद आरोपी नहीं रुका और युवती से अभद्र व्यवहार करते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इस बीच गाड़ी लेकर बिल्डर वहां पहुंचा तो बहन के साथ छेड़छाड़ होता देख वह गुस्से में भर गया। उसने आरोपी रिसॉर्ट मालिक को पकड़ने की कोशिश की तो रिसॉर्ट मालिक और गनर ने बिल्डर के साथ मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने किया क्लब में हंगामा

बिल्डर की बहन के साथ छेड़छाड़ की खबर मिलने पर अंदर बैठे अन्य लोग भी क्लब से बाहर आ गए। गुस्साए लोगों ने एलेक्जेंडर क्लब में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित पक्ष और अन्य लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर भी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।


एक्जीक्यूटिव मेंबर हूं, जो करना है कर लो

छेड़छाड़ के आरोपी रिसॉर्ट मालिक ने पीड़िता और उसके भाई को यहां तक धमकी दे डाली कि मैं एलेक्जेंडर क्लब का एक्जीक्यूटिव मेंबर हूं। जिससे शिकायत करनी है कर दो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed