{"_id":"58a34ab64f1c1b4f54d85c09","slug":"satta-king-ko-pakadne-gaye-police-par-pathraav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा किंग को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Feb 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजनगर में मंगलवार रात सट्टा किंग को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव हो गया। एक दरोगा को पीटा गया और बाकी टीम को खूब दौड़ाया गया। पुलिस जान बचाकर भागी। बाद में आई कई थानों की फोर्स ने दबिश दी, लेकिन कोई हमलावर या सट्टेबाज हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फिरोजनगर निवासी सरफराज सट्टा खिलाता है। मंगलवार रात इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट चंद्रभान यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मार दिया। जैसे ही पुलिस ने घर में घुसकर सरफराज को पकड़ने की कोशिश की, तो महिलाओं ने पथराव कर दिया। एक दरोगा से हाथापाई की। आसपास के लोगों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस जान बचाकर भाग निकली। भीड़ ने करीब 100 मीटर तक दौड़ाया। कंट्रोल रूम पर पुलिस पर हमले की सूचना के बाद अफसरों में खलबली मच गई। सीओ कोतवाली देहलीगेट और कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। दबिशें दीं, लेकिन सरफराज हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
बता दें कि फिरोजनगर में इससे पहले भी शराब माफिया की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी। तब भी दिन में ही भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया था। इसके बावजूद सटोरियों को पकड़ने गए इंस्पेक्टर अपने साथ केवल पांच-छह पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गए।
विज्ञापन