फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana police revealed murder of Gaurav Jatav in Meerut and many accused arrested

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ रची थी खौफनाक साजिश, फिर ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 11 Mar 2024 04:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

Meerut Murder Case : सरधना पुलिस ने गौरव जाटव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। गौरव की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Sardhana police revealed murder of Gaurav Jatav in Meerut and many accused arrested
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़कलां के जंगल में 20 दिन पूर्व सरूरपुर के डाहर निवासी 25 वर्षीय गौरव जाटव की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए उसका शव जलाया गया था। गौरव की पूर्व प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी और उसके दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची थी। हत्या के अगले दिन लापता हुई पूर्व प्रेमिका ललिता कश्यप और उसके दूसरे प्रेमी मोहकम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। हत्याकांड में शामिल मोहकम के दोस्त भानु को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौरव पुत्र राकेश भाड़े पर ट्रैक्टर से माल ढुलाई का काम करता था। घर के सामने रहने वाली ललिता से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

ललिता जानी क्षेत्र स्थित रेडीमेंट गारमेंट फैक्टरी में नौकरी करने लगी। वहां मजदूर ठेकेदार बहसूमा क्षेत्र के बटावली निवासी मोहकम से उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा तो ललिता ने गौरव से दूरी बनानी शुरू कर दी। गौरव ने इसका विरोध किया तो ललिता ने मोहकम को इस बारे में बताया। मोहकम ने मीरापुर कस्बे के कोटला निवासी दोस्त भानु के साथ मिलकर गौरव की हत्या की साजिश रची। 18 फरवरी को वह गौरव को मोड़कलां गांव के जंगल ले गए और गौरव की हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के मकसद से शव जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
मोड़कलां के जंगल में प्रधान कृष्णपाल के खेत में 19 फरवरी को जला हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार किया था। वहीं डाहर निवासी ललिता भी 19 फरवरी को फरार हो गई थी।

विज्ञापन

परिजनों ने गौरव पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरी ओर गौरव के परिजनों ने सरूरपुर थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब छानबीन के बाद जानी पुलिस ने ललिता को बरामद कर पूछताछ की तो उसने गौरव की हत्या का राज खोल दिया। इसके बाद जानी पुलिस ललिता को लेकर बहसूमा थाने पहुंची। बहसूमा पुलिस ने मोहकम और उसके दोस्त भानु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गौरव की हत्या करने के बाद शव को ईंख की पत्ती से जलाकर फरार होने की बात स्वीकार की।

भानु ने पैर पकड़े, मोहकम ने कैंची गर्दन में घोंपी
पुलिस के अनुसार, ललिता से कोर्ट मैरिज कराने के बहाने गौरव को मोहकम और भानु ने बुलाया था। कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहले तीनों ने शराब पी और फिर उसे मोड़कलां के जंगल में ले गए। वहां भानु ने गौरव के पैर पकड़े और मोहकम ने गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बहसूमा थाने पहुंचे गौरव के छोटे भाई सौरभ ने बताया कि उसका भाई ठीक से बोल नहीं पाता था। 18 फरवरी सुबह 10 बजे वह लापता हो गया। वह घर पर गणेशपुर शादी में जाने की बात भी कह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहकम ने बताया कि उससे मिलने के बाद ललिता ने गौरव से बात करनी बंद कर दी थी, जिसके चलते वह ललिता को परेशान करने लगा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची, बाइक, गौरव का मोबाइल और गमछा भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

तनाव के चलते डाहर में पुलिस तैनात 
मामले के खुलासे के बाद अनुसूचित जाति और कश्यप समाज के लोगों में तनातनी हो गई। गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं गौरव के परिजनों ने सरूरपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने गौरव की गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed