{"_id":"575dc7854f1c1b7d3f11bfc8","slug":"sampradyik-tanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ता मोहल्ला में मारपीट, सांप्रदायिक टकराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्ता मोहल्ला में मारपीट, सांप्रदायिक टकराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव पत्ता मोहल्ला में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट के पत्ता मोहल्ले में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट के बाद सांप्रदायिक टकराव हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में सपा और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए और माहौल बिगाड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
देहली गेट थाना क्षेत्र के बागपत गेट निवासी दानिश पुत्र सईद रविवार शाम चार बजे एक्टिवा से सामान खरीदने जा रहा था। वहीं, पत्ता मोहल्ला निवासी राज पुत्र विजय कान में मोबाइल की लीड लगाकर पैदल जा रहा था। आरोप है कि दानिश ने साइड देने के लिए होरन बजाया, लेकिन राज ने बराबर से एक्टिवा निकालने पर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।
रात में दानिश नमाज पढ़ने जा रहा था। जैसे ही पत्ता मोहल्ले के तिराहे पर पहुंचा तो वहा राज आधा दर्जन युवकों के साथ खड़ा मिला। जिसके बाद दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दानिश के साथ मारपीट का पता चलते ही दूसरे समुदाय के युवकों की भीड़ लग गई। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ रफीक अहमद, एसओ देहलीगेट, इंस्पेक्टर कोतवाली, एसओ ब्रह्मपुरी और कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लिया तो वह एसपी सिटी के पैरों में पड़ गये और माफी मांगकर समझौता करने लगे।
दोनों पक्षों की भीड़ जुटी तो एसपी सिटी ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया।
इस बीच व्यापारी राकेश दयाल और आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी व उनका भाई अब्दुल फहीम भी पहुंच गये और दूसरे समुदाय के लोगों को समझाने लगे।
इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। रात में दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया है। यदि तहरीर आएगी तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
सपाई और भाजपाइयों ने लगाये दंगे कराने के आरोप:
रात में एसपी सिटी जब भीड़ को शांत कराने में लगे थे उसी समय सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी भी कुछ लोगों के साथ पहुंच गये। इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, नितिन रस्तोगी, विशाल शर्मा, सचिन रस्तोगी, अनुज राजदूत और अन्य पहुंच गये। पुलिस के सामने सपाइयों और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई। सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा जब पुलिस अफसर मामले को निपटाने में लगे तो भाजपाई क्यों पहुंचे। इस पर भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। एसपी सिटी ने माहौल भड़काने और तनाव फैलाने के मामले में दोनों पक्षों से तीस-तीस लोगों को मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।