{"_id":"57d1bfb44f1c1b9679317432","slug":"samaj-ke-thekedaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात मोनू को समाज के ठेकेदार देते पनाह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात मोनू को समाज के ठेकेदार देते पनाह
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति की हत्या में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस कस्टडी से अंजू शर्मा के भागने के बाद पुलिस ने कुख्यात मोनू की तलाश बंद कर दी थी। जिसके चलते मोनू ने दोबारा से रोहटा में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। पुलिस की कमजोरी का फायदा उठाकर मोनू ने दिनदहाड़े डबल मर्डर को अंजाम देकर फिर से सनसनी फैला दी है।
रंगदारी न देने पर दंपति की सरेआम हत्या पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया तो मौके पर पहुंचे एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने ग्रामीणों से कहा कि मोनू जाट को समाज का ठेकेदार बताने वाले कुछ लोग पनाह देते हैं। पुलिस कस्टडी से अंजू शर्मा के भागने पर समाज के उक्त ठेकेदारों ने रोहटा थाने में बवाल काटा था। वह सभी लोग पुलिस ने चिन्हित कर लिए हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। अंजू शर्मा को पुलिस ने इसलिए उठाया था कि उस पर मोनू को खाना भेजने का आरोप लगा था। पुलिस मोनू तक पहुंचने ही वाली थी कि यह बखेड़ा कर समाज के ठेकेदारों ने बवाल कर दिया था। पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करना पड़ा। थाने में तैनात सिपाहियों को हटाना पड़ा।
आखिर कब पकड़ा जाएगा मोनू
दंपति की मौत पर गुस्साए कुछ लोगों ने एसएसपी से कहा कि साहब आप कुख्यात मोनू को गिरफ्तार करो। हम सब लोग आपको सहयोग करेंगे। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कुख्यात मोनू जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगाई गई है।
विज्ञापन
गांव में दहशत का माहौल
दंपति की हत्या के बाद रोहटा गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि मोनू ने गांव में करीब 20 लोगों से रंगदारी मांगी हुई है। जिसमें कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से पैसा दे दिया है। जबकि कुछ लोग दहशत में हैं कि आखिर वो करें तो क्या। पुलिस ने लोगों से कहा कि रंगदारी मत देना। गांव में पुलिस का पहरा होगा। मोनू गिरफ्तार हो जाएगा।
...तो बच जाती जान
डबल मर्डर के बाद जब सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रोहटा पुलिस के देरी पर पहुंचने पर उनका सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि पुलिस अगर शीशपाल की शिकायत पर गंभीर हो जाती तो उसकी जान बच सकती थी। कुख्यात मोनू लगातार शीशपाल के परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर रंगदारी नहीं दी तो वह उनको मार देगा। वारदात के करीब ढाई घंटे बाद एसएसपी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे रोहटा पुलिस की शिकायत की। एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीन दिन में मोनू जाट को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।