सपा नेता के भतीजे पर 90 हजार ठगने का आरोप, जानें- क्या है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक युवक ने चरथावल (मुजफ्फरनगर) के एक सपा नेता के भतीजे पर लेखपाल की नौकरी लगवाने का झूठा झांसा दिलाकर 90 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मामला सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित मो. उस्मान अली ने एसएसपी को भेजी शिकायत में बताया कि आरोपी व्यक्ति चरथावल के गांव अमीननगर का रहने वाला सपा नेता का भतीजा है। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने राजस्व विभाग में लेखपाल की नौकरी लगवाने की एवज में 6 लाख रुपये की मांग की थी। उसके झांसे में आकर उसने जनवरी 2016 को 90 हजार रुपये उसे दे दिए, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके द्वारा दिए गए 90 हजार रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है।
उधर, अंदरुन कोटला निवासी मो. इजहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरिद्वार जनपद के ग्राम शीतलपुर निवासी मो. आजम ने 1 जनवरी 2017 को एक लाख 20 हजार रुपये लेकर दुबई में नौकरी के लिए भिजवाया था। आरोप लगाया कि फर्जी वीजे पर उसे दुबई भेज दिया गया। जबकि कंपनी वीजा पर (1800 दिरहम में) स्टोर कीपर के कार्य भेजना तय हुआ था, लेकिन दुबई में उसे सफाईकर्मी की नौकरी दिला दी।
मो. इजहार ने बताया कि 45 दिन दुबई में परेशान होने के बाद लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर किसी तरह वह दुबई से देवबंद पहुंचा। जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। जब वह कुछ लोगों को साथ लेकर आरोपी के घर शीतलपुर पहुंचा और पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित इजहार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/