फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Son murdered stepmother in deoband

सौतेली मां को पीट- पीटकर मार डाला, ये रही हत्या के पीछे की बड़ी वजह

Fri, 15 Mar 2019 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Son murdered stepmother in deoband
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के मोहल्ला पठानपुरा में चिकित्सक के पुत्र ने मामूली कहासुनी होने पर सौतेली मां की चरपाई के पाए से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसके कमरे में ले जाकर रख दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा निवासी डाक्टर तनवीर की पहली पत्नी अफरोज और दूसरी पत्नी तबस्सुम (35 वर्ष) का कई दिन से आपस में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रोजाना ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तबस्सुम छत पर बने अपने कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान पहली पत्नी अफरोज का बेटा अजीमुशान (20 वर्ष) वहां पहुंचा और पास में पड़े चारपाई के पाए को उठाकर उसने तबस्सुम पर हमला कर दिया। उनसे तबस्सुम के सिर पर कई वार किए। सिर में चोट लगते ही तबस्सुम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे अजीमुशान को लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंचे सीओ अजय शर्मा और कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अजीमुशान एवं उसकी मां अफरोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मृतका तबस्सुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अजय शर्मा ने बताया कि डाक्टर तनवीर की दोनों पत्नियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों के झगड़े से चिकित्सक भी परेशान रहता था। इसी से तंग आकर अजीमुशान ने सौतेली मां की पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले में तहरीर नहीं मिली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed