फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur police have arrested crook Joy Johnson after five years

यूपी: दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी जॉय जानसन गिरफ्तार, पांच साल से चल रहा था फरार

Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur police have arrested crook Joy Johnson after five years
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में पांच साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी जॉय जानसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व पादरी डेविड जानसन के इस बेटे को पुलिस ने पंजाब के मोहाली शहर से पकड़ा है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस को पांच साल से फरार चल रहे आरोपी जॉय जानसन के पंजाब के मोहाली शहर में होने की सूचना मिली। जिस पर सदर कोतवाली पुलिस मोहाली पहुंची और गुरुवार सुबह लगभग पौने 11 बजे आरोपी जॉय जानसन निवासी मिशन कंपाउंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जॉय जानसन फिलहाल मोहाली के 201 पामविलेज, थाना देशूमाजरा में रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे सहारनपुर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह था मामला 
रुड़की थाना कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सहारनपुर स्थित सीएनआई चर्च के पूर्व पादरी डेविड जानसन, उसके बेटे जॉय जॉनसन एवं जॉय जानसन के तीन दोस्तों पर उसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। रुड़की सिविल लाइन थाने में 25 मई 2014 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल सहारनपुर का दर्शाया गया था, जिस कारण विवेचना सहारनपुर ट्रांसफर हो गई थी। इसके बाद विवेचना क्राइम ब्रांच को सुपुर्द हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पिता ढेर, घर में गूंजी किलकारी, पति की मौत के वक्त पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

महिला ने आरोप लगाया था कि रुड़की में उसके घर के सामने रहने वाले पादरी डेविड जानसन उनकी दो बेटियों को घर में काम कराने के लिए सहारनपुर ले गए। जब उसकी छोटी बेटी कुछ दिन बाद घर पहुंची तो उसने बताया कि पहले डेविड जानसन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर उसे अपने बेटे जॉय जानसन के पास चंडीगढ़ भेज दिया। जहां जॉय जानसन एवं उसके तीन साथियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने सहारनपुर के मिशन कंपाउंड स्थित पादरी के मकान पर कुर्की का नोटिस भी लगा दिया था। बाद में पुलिस ने पादरी डेविड जानसन को वर्ष 2015 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगभग दो साल जेल में रहने के बाद डेविड जानसन जमानत पर आ गया। उसका बेटा जॉय जानसन एवं उसके साथी अभी तक फरार चल रहे थे। पुलिस ने जॉय जानसन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed