फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, gang was busted in UP accused smuggled wildlife

वन्य जीवों की तस्करी और उनको मारकर खाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन को हुई जेल

Wed, 30 Jan 2019 03:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, gang was busted in UP accused smuggled wildlife
अंबेहटा में बरामद हुए जीव जंतुओं के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

प्रतिबंधित जीव-जंतुओं की तस्करी करने व उनको मारकर खाने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके कब्जे से मृत व कुछ जिंदा जीव जंतु बरामद किए हैं। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्लाम नगर रोड पर जंगल में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर वन्य जीव जंतुओं के साथ तीन लोगों को देखा।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को आता देख तीनों लोगों ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों के कब्जे से एक गीदड़, दो पटरा गोय, एक खरगोश, दो बिज्जू, एक जंगली बिल्ली व एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत जीव जंतुओं को विधिवत जमीन में दबवा दिया गया जबकि जीवित अवस्था में मिली एक बिल्ली व एक खरगोश को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
चौकी प्रभारी ने बताया कि वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने व उनको मारकर खाने वाले गिरोह के तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान रवि कुमार पुत्र बिच्छूराम, अभिकुमार पुत्र भेटूराम व सोनू पुत्र माधोराम सभी निवासी छोटाबांस देहा कालोनी थाना रादौर जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। तीनों लोगों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed