{"_id":"6ae6372a35a41270a5082724","slug":"teenager-dies-from-electric-shock-after-fountain-pipe-comes-into-contact-with-power-line-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162410-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फव्वारा पाइप बिजली लाइन से छूने से करेंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फव्वारा पाइप बिजली लाइन से छूने से करेंट लगने से किशोर की मौत
Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा में सिंचाई के लिए पाइप लाइन लगाते समय हाइटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से 15 वर्षीय नितेश कुमार की मौत हो गई। वह किसान जयप्रकाश का छोटा बेटा था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया है। विदित इस समय किसान सिंचाई के काम में जुटे हैं। खेतों से गुजर रही बिजली की लाइन से फव्वारा सिस्टम की पाइप लाइन के संपर्क में आने से इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए सावधानी रखें।
विज्ञापन
