{"_id":"5c8d134abdec22146c2237da","slug":"saharanpur-fight-on-two-sides-due-to-jam-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, ये रही विवाद की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद: दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, ये रही विवाद की वजह
Sat, 16 Mar 2019 08:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
आपस में मारपीट करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में सुभाष चौक पर शनिवार को जाम के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। जिससे वहां अफरा-तफरा मच गई। इसी दौरान मौके पर पहुंची रेलवे रोड चौकी पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां एक पक्ष ने पिता पुत्र पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटना शनिवार दोपहर की है। सुभाष चौक पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक व्यापारी नेता की इमलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान पप्पू व उसके पुत्र के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। जानकारी मिलते ही भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
व्यापारी नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान व उसके पुत्र ने स्कूल से घर जा रही पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है, जबकि पूर्व प्रधान पप्पू ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सुभाष चौक पर जाम के कारण भीड़ ज्यादा होने से उन्होंने सिर्फ अपने आगे वाले लोगों से चलने के लिए कहा था। उन पर झूठे आरोप लगाए हैं, जबकि व्यापारी के पक्ष में पहुंचे लोग छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर जिद पर अड़े रहे। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि व्यापारी नेता ने पूर्व प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जबकि पूर्व प्रधान की तरफ से भी तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/