फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   safai karamchari ki hatya

सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
safai karamchari ki hatya
सफाई कर्मचारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
टीपी नगर थानाक्षेत्र के पूठा गांव के एक युवक की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूठा गांव निवासी आकाश कुमार (22) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह सफाई कर्मचारी था। मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे आकाश का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे एक युवक ने शव की शिनाख्त करते हुए इसकी गांव में सूचना दी। आकाश की हत्या की जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दुश्मनी नहीं तो मारा क्यों
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि आकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इतना जरूर बताया कि गांव का एक युवक आकाश को बुलाकर ले गया था। जिसके आधार पर पुलिस गांव के ही युवकों पर हत्या करने का अंदेशा जता रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिये गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोलियां मारीं
पुलिस के अनुसार आकाश को दो गोलियां मारी गईं। एक गोली सीने में तो दूसरी हाथ में लगी थी। एसओ टीपी नगर प्रशांत कपिल का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या में किसी परिचित की भूमिका सामने आ रही है। हत्या के कारणों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। जांच के बाद सब साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed