{"_id":"574ca5b14f1c1b7d28109f44","slug":"saavdhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! पुलिस सो रही है, शहर लुट रहा है ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! पुलिस सो रही है, शहर लुट रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
आबूलेन पर दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी जावीद अहमद की पॉश आबूलेन को अपराध मुक्त बनाने की योजना को सदर बाजार पुलिस ने रविवार रात पलीता लगा दिया। हल्की बूंदाबांदी में शहर भर की पुलिस खर्राटे भरकर सो गई। चोरों ने आबूलेन स्थित चार शोरूमों पर धावा बोलते हुए करीब दस लाख रुपये का कैश खंगाल लिया। इसके अलावा आरजी कॉलेज के पास एक दुकान व बागपत रोड स्थित सुंदर कॉलोनी में अधिवक्ता के घर से करीब दस लाख का सामान चोरी कर लिया।
एक ही रात में शहर में चोरी की छह वारदातों पर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि 24 घंटे में खुलासा नहीं हुआ तो शहर बंद कराकर आंदोलन किया जाएगा। आबूलेन बाजार स्थित फव्वारा चौक के पास अशोक कुमार का मेट्रो शूज व कृष्ण गोयल का जोंस शूज के नाम से शोरूम है।
चोरों ने शोरूम में पीछे की 44 फीट ऊंची दीवार पार कर एंट्री की। ऊपरी मंजिल पर लगा दरवाजा तोड़ा। मेट्रो शूज से 20 हजार रुपये और जोंस शूज से करीब 5.50 लाख रुपये चोरी किए गए। उसके बाद चोरों ने आबूलेन बाजार में ही अंकित मित्तल के रतन जी साड़ीज और मौ. यूशा के कपड़ा शोरूम को निशाना बनाया। रतन जी साड़ीज शोरूम से करीब तीन लाख रुपये और कपड़ा शोरूम से करीब पौने दो लाख रुपये कैश चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
एक गैंग, एक ही तरीका
चारों शोरूमों से चोरी करने वाला एक ही गिरोह है। एक की तरीके से चोरों ने वारदात की। सोमवार सुबह व्यापारी अपने शोरूम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। जिसके बाद बाजार में खलबली मच गई। सोमवार को बाजार बंद होने के बावजूद कई व्यापारी अपनी दुकान पर पहुंचे।
सीसीटीवी कैमरे बंद मिले
इससे इत्तफाक कहेंगे या लापरवाही। आबूलेन बाजार में 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जोकि रविवार रात बंद थे। यही नहीं, जिन शोरूमों में चोरी हुई है, उनके सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। चोर बाजार में कैसे आए और इतनी ऊंची दीवार पर चढ़कर कैसे एंट्री की।
इसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा। शहर का चर्चित बाजार, जिसमें पुलिस का 24 घंटे पहरा और जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे हैं। बावजूद कोई चोरी कर ले जाए, इससे शर्म की बात पुलिस के लिये कुछ नहीं हो सकती।
पुलिस और गार्ड खर्राटे लेकर सोए
रविवार रात हल्की बूंदाबांदी थी। पुलिस खर्राटे लेकर सोई थी। बाजार में दो निजी सिक्योरिटी गार्डों की ड्यूटी होती है, जिनको शोरूमों में चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस सुबह से इन दोनों गार्डों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने अपना कोई मुखबिर तंत्र भी नहीं लगाया, जिससे कुछ क्लू हाथ लग जाए। देर शाम तक पुलिस इसी माथापच्ची में लगी थी कि चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम कैसे दे दिया।
सीढ़ी लेकर एक युवक आया था
सिक्योरिटी गार्ड बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे एक युवक को सीढ़ी लेकर जाता देखा। पुलिस ने युवक का पता लगाया, लेकिन उससे कोई सुबूत नहीं मिला। उसने यह भी बताया कि कुछ युवक बाइक पर बार- बार एक गली में आते थे, जहां पर होटल है। बस यह सोचकर उनको टोका तक नहीं। पुलिस इसी लाइन पर अपना वर्क करने में जुटी है।
कैश ले गए, सामान नहीं
पुलिस के अनुसार चोर शोरूम से अच्छी तरह वाकिफ थे। शोरूम में कहां से एंट्री हो सकती है, इसकी जानकारी चोरों को थी। पुलिस को शक है कि शोरूम का कोई पुराना कर्मचारी वारदात में शामिल हो सकता है। पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले वर्तमान और पुराने कर्मचारियों का रिकॉर्ड खंगाला है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बाजार बंद होने की वजह से ज्यादा वर्क नहीं हो सका। बड़ा सवाल है चोर केवल कैश ही ले गए। शोरूम से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।
व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश
सोमवार सुबह दस बजे एक के बाद एक शोरूम में चोरी होने का पता चला। आबूलेन के शोरूमों में चोरी होने की सूचना पर शहर के व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस भी पहुंची। व्यापारियों ने पुलिस को खुली चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो वह बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
व्यापारी नेता सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि शहर में बदमाशों का राज हो चुका है। व्यापारी का न घर सुरक्षित है और न कारोबार। आबूलेन में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, अंकित सिंघल, संजय महेश्वरी, विनीत शारदा व अन्य व्यापारी पहुंचे।
कुंबल करके खंगाली दुकान, हंगामा
सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी शिल्पी पटेल की छीपी टैंक स्थित आरजी इंटर कॉलेज के पास कास्मेटिक आइटम की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान के पास कब्रिस्तान की दीवार में कुंबल करके चोरी कर ली। दुकान से 20 हजार रुपये, एक लैपटॉप समेत करीब दो लाख का सामान चोरी किया।
सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची। जानकारी पर संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पहले दुकान पर और फिर लालकुर्ती थाने पहुंचे। व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया, तब जाकर लालकुर्ती पुलिस दुकान पर जांच करने पहुंची। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। व्यापारियों में पंकज खटीक, रीना पटेल, मंसूर आदि मौजूद थे।
अधिवक्ता के घर दस लाख की चोरी
बागपत रोड स्थित पॉश सुंदर कॉलोनी में अधिवक्ता अरविंद कुमार का आवास है। रविवार रात अरविंद अपने परिवार के साथ सोए हुए थे तो बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोला। चोर घर से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात, करीब दो लाख रुपये कैश समेत दस लाख का सामान खंगालकर ले गए।
सोमवार सुबह चोरी का पता चला। अरविंद ने बताया कि कॉलोनी के पार्क की चारदीवारी तोड़कर चोरों ने कॉलोनी में एंट्री की। उसके बाद मकान के बाहरी हिस्से में लगी विंडो उखाड़कर एंट्री की। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि परिवार के किसी भी सदस्य को पता तक नहीं चला। अधिवक्ता की तहरीर पर टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पल्लवपुरम में लाखों की चोरी
पल्लवपुरम में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फोरेंसिक ओर डॉग स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।पल्लवपुरम फेज दो मकान नंबर आर-118 में आलू अनुसंधान संस्थान के सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी बीआर त्यागी परिवार के साथ रहते है।
सोमवार की सुबह साढे़ आठ बजे वह पत्नी उमा को लेकर फोर्टिस अस्पताल गए थे। मकान की चाबी वह पड़ोसी को देकर गए थे। नौकरानी ने वहीं से चाबी लेकर सफाई की और चाबी वापस देकर चली गई। करीब 12 बजे दूसरी नौकरानी पूजा आई तो दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। शाम को चार बजे बीआर त्यागी और उनकी पत्नी भी वापस आ र्गइं।
चोर आठ तोला सोना, करीब 50 हजार की नकदी, कीमती समान समेत चार लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए थे। एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव ने फोरेंसिक और डॉग स्कवॉयड टीम को मौके पर बुलाया। डॉग स्कवॉयड घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित एक पेड़ के पास कई बार गया और वापस आ गया। बदमाशों के पैरों के निशान दीवार पर भी थे। उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।