फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saahab meri patni maasoom bacchi ka utpeeran karti hai

साहब! मेरी पत्नी मासूम बच्ची का उत्पीड़न करती है

Wed, 15 Feb 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Feb 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
saahab meri patni maasoom bacchi ka utpeeran karti hai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाना कंकरखेड़ा पर मंगलवार को अजीब मामला पहुंचा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इंस्पेक्टर को तहरीर देकर शिकायत की। आरोप लगाया कि वह 11 माह की बच्ची को अकेले में दांतों से काटती है। उसके शरीर पर गरम मोम टपकाकर प्रताड़ित करती है। इंस्पेक्टर ने महिला की काउंसिलिंग की तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह खुद भी ऐसा करके पछताती है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने इंस्पेक्टर को बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। 11 माह की बच्ची है। उसकी पत्नी अकेले में मासूम बच्ची को दांतों से काटती है। जिससे बच्ची के शरीर पर जख्म हो गए हैं। यही नहीं, मोमबत्ती जलाकर उसके शरीर पर मोम टपकाती है। जिससे बच्ची झुलस गई है। कई बार वह ऐसी हरकतें कर चुकी है। सोमवार रात फिर उसने यही हरकत की तो बच्ची बिलख पड़ी।
विज्ञापन


मैं खुद नहीं जानती
युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को डांटते हुए पूछा कि वह ऐसा क्यों करती है, तो वह बड़ी मासूमियत से बोली कि उसे ही पता नहीं चलता कि वह कब और ऐसा क्यों करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं इलाज कराओ
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार महिला से गंभीरता से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह मानसिक रुप से बीमार है। उसे पुलिस कार्रवाई की नहीं बल्कि किसी मनोचिकित्सक से इलाज कराने की जरूरत है। पति ने कहा कि उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। लेकिन वहां सही उपचार नहीं मिल सका। जिस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि आप किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखाओ। यदि सही ट्रीटमेंट नहीं दिलाया और महिला को प्रताड़ित किया तो आपके खिलाफ ही कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed