{"_id":"5856ea794f1c1bad60c066d3","slug":"robery-from-business-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
गांव खजूरी अहमदनगर मार्ग पर भट्ठे के समीप चार बदमाश व्यापारी को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये और चार मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बंधक मुक्त होकर घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुर्वेशपुर निवासी अताउर्रहमान पुत्र मौ. अय्यूब गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। वह रविवार सुबह करीब छह बजे पुराने मोबाइलों की रिपेयरिंग कराने एवं नए मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से दिल्ली जा रहा था। वह खजूरी अमदनगर मार्ग स्थित भट्ठे के समीप पहुंचा। इसी दौरान चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर ईख में ले गए। उसे बंधक बनाकर चालीस हजार रुपये, चार मोबाइल एवं बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह बंधन मुक्त होकर राहगीरों की मदद से गांव दुर्वेशपुर पहुंचा और लूट की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना देकर क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को साथ लेकर क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।