फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roberryof 14th lakh faked

फर्जी निकली 14 लाख की लूट

Sat, 11 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 11 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
roberryof 14th lakh faked
फर्जी लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
बिजली बंबा बाईपास पर 14 लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। कमेटी का पैसा हजम करने के लिए वार्ड ब्वॉय ने लूट होने का ड्रामा किया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर फर्जी लूट का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि शंकरनगर, परतापुर निवासी एक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को यूपी 100 को सूचना दी कि बिजली बंबा बाईपास पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर 14 लाख रुपये लूटे हैं। गहन पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने लूट की फर्जी सूचना दी थी। उसने पहले अपने मौसेरे भाई राजेंद्र कुमार को शॉप्रिक्स मॉल पर जाकर 14 लाख रुपया दिए और फिर बिजली बंबा बाईपास पर जाकर लूट होने का नाटक किया था। काफी समय से कमेटी डाल रहा सुनील लोगों का पैसा हजम करना चाहता था। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांघ में चाकू मारकर दी लूट की सूचना
सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने पांच लाख रुपये राजेंद्र के घर से बरामद कर लिए हैं। जबकि नौ लाख रुपये लेकर राजेंद्र फरार हो गया। कमेटी डालने वाले कुछ लोग रात में परतापुर थाने पहुंचे थे। उनको शक था कि लूट नहीं हुई, सुनील पैसा मारना चाहता है। आधी रात को सुनील ने बताया, पहले उसने पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन जान न चली जाए, इस डर से चाकू नहीं मारा। बाद में उसने जांघ में चाकू मारकर पुलिस को लूट होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed